फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबेपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात नियम बताए, चालान भी किया

शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 08:43 PM IST

यातायात माह के 29 वें दिन शनिवार को पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। यमराज के वेश में कलाकार ने वाहन सवारों को रोक-रोककर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान भी किया गया। बंदीमाता तिराहा व रेलवे स्टेशन पर यमराज के वेश में कलाकार ने बिना हेलमेट के बाइक व सीट बेल्ट के बिना कार चलाने वाले चालकों को रोका। कहा कि अगर यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो यमराज से दूरी बनी रहेगी। सड़क नियमों पर ध्यान नहीं देंगे, तो यमराज प्राण ले लेंगे। यातायात नियमों पालन करते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचे। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। इस दौरान पुलिस ने 18 बिंदुओं वाला जागरूकता पंफलेट राहगीरों व वाहन चालकों को वितरित किया। थानाध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 55 वाहनों का चालान कर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें