फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों के योग, जिम्नास्टिक और पिरामिड प्रदर्शन ने मंत्रमुग्ध किया

शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 08:43 PM IST

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को साहित्य, संगीत, कला और हास से भरपूर वार्षिकोत्सव अभ्युदय मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष ने की। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, शिव तांडव स्त्रोतम, रामायणम नृत्य नाटिका, हास्य नाटिका, फ्यूजन डांस, इंग्लिश क्वायर, देशभक्ति नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बच्चों ने दीं। बच्चों के योग, जिम्नास्टिक और पिरामिड प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें