महाराजपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील गांव बैजाखेड़ा में शनिवार देर शाम इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा और लोगों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा।