चकेरी थानाक्षेत्र में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक याैन शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया और उसे धमकी दी। युवती के रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकेरी थाने में युवती की दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार शिवकटरा निवासी मोहित पासवान ने करीब तीन साल पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। बाद में वह शादी का झांसा देकर उनका याैन शोषण करने लगा। पीड़िता ने बताया कि इस दाैरान आरोपी ने उन्हें अपने घरवालों से भी मिलाया। उसके परिजनों ने पिछली 21 मई को कोर्ट मैरिज करवा देने का आश्वासन भी दिया था लेकिन बाद में आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।