फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फार्मासिस्टों ने यूपीएस गो बैक लिखे पर्चे जलाकर जताया विरोध, हैलट में किया प्रदर्शन

ऑल टीचर्स एंड इंप्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर हैलट की ओपीडी में मंगलवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की प्रतियां जलाई गईं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले यूपीएस गो बैक, ओपीएस कम बैक के नारे लगाए गए। कर्मचारियों ने ओपीएस को बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यूपीएस का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। यह कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं है। उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम चाहिए। कर्मियो ने यूपीएस गो बैक लिखे पर्चे जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन में राजेंद्र पटेल, जिला मंत्री विवेक सिंह यादव, ओम प्रकाश वर्मा ,राजीव पाल, देवेंद्र कुमार ,सुरेंद्र यादव, नीरजा द्विवेदी, रेनू, सुलोचना,फातिमा आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें