बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को इस वर्ष भी बसपा कार्यकर्ता धूमधाम से मनाने की तैयारी में है। इसी क्रम में पनकी स्थित रामलीला मैदान रतनपुर में 15 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बसपा नेताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर रतनपुर रामलीला मैदान में कार्यक्रम के लिए स्वीकृति की मांग की है।