फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गंगा पुल पर डेढ़ घंटे जाम से जूझे लोग, फंसी एंबुलेंस

शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Feb 2026 10:03 PM IST

नवीन गंगा पुल मोड़ पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों की सुबह बुधवार को सुबह 10 से 11:30 बजे तक डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। गंगा पुल से पोनी रोड तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में शुक्लागंज से कानपुर की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही, जिसे किसी तरह निकालकर रवाना किया गया। सुबह के समय जाम से लगने से नौकरीपेशा लोग व छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वहीं, दोपहर में पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लोग जाम से जूझे। नवीन गंगा पुल के मोड़ पर बुधवार को सुबह सवारी बैठाने के चक्कर में ई-रिक्शा व ऑटो के आड़ा-तिरछा कर खड़ा होने से जाम लगने लगा। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच मरीज को लेकर कानपुर की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहां मौजूद पीआरडी जवानों ने एंबुलेंस को निकलवा कर रवाना किया। काफी मशक्कत के बाद पीआरडी जवानों ने जाम खुलवाया। उधर, दोपहर 1:30 से 2:30 बजे पोनी रोड तिराहे पर जाम लग गया। यहां भी तिराहा मोड़ पर सवारियों के चक्कर में बीच सड़क पर ई-रिक्शा खड़े रहे जिस कारण जाम लगा। पुलिस ने पहुंच कर रिक्शों को हटवाया जिसके बाद जाम खुला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें