फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने महापौर से कीं शिकायतें

नगर निगम ने गृहकर ढाई से तीन गुना बढ़ा दिया है। ब्याज सहित पिछले तीन साल का बिल भी भेज दिया। ऐसी कई शिकायतें रविवार को जनता ही जनार्दन शिविर में वार्ड 49 (गांधीनगर) के लोगों ने महापौर प्रमिला पांडेय से कीं। पानी की किल्लत, हाथ कूड़ा गाड़ियों की कमी से सफाई प्रभावित होने, पीरोड सीसामऊ बाजार में नालियों पर अतिक्रमण से सफाई न हो पाने, अंग्रेजों के जमाने का डॉट नाला बार-बार धंसने से सीवर भराव, प्रेमनगर धर्मशाला का आधा हिस्सा मरम्मत न होने से दिक्कत बताईं। बाजार में यूरिनल बनवाने की मांग की। पेड़ों की छटाई होने से हादसों की आशंका भी जताई गई। महापौर ने नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें