शिक्षा ही आपको जमीन से उठाकर आगे ले जा सकती है। अच्छे संस्कारों के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। अब गांव की बेटियां अच्छी शिक्षा पाकर अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगी। ये बातें कानपुर देहात में पैतृक गांव परोंख में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के शिलान्यास करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कही।