हरदोई में सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचकोहरा में नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण सोमवार को एसपी केसी गोस्वामी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की हर संभव मदद के लिए तैयार है। जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आ रही है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को देनी चाहिए। कहा कि पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण इसलिए कराया गया है ताकि इलाकाई जनता को जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दिलाई जा सके।