फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी से रिंद नदी के पुल पर मंडराया खतरा, छत में आया झुकाव

जीटी रोड से डिफेंस कॉरिडोर साढ़ तक निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर दौड़ रहे गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों ने रिंद नदी के पुराने पुल की सांसे फुला दी हैं। भारी बोझ के चलते पुल की छत का एक हिस्सा स्पष्ट रूप से नीचे की ओर झुक गया। यह पुल भी वर्ष 1967 में तैयार हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल की छत में आया झुकाव अब दूर से ही साफ नजर आने लगा है। चार दिन पहले ही सचौली गांव में पांडु नदी पर बना पुल भी इसी तरह ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ चुका है। उसकी छत टूटने के बाद उसे हमेशा के लिए बंद करना पड़ा, जिससे हजारों लोगों का रास्ता प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें