फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गंगापुल फुटपाथ पर लगी स्ट्रीट लाइट के स्विच बॉक्स खुले, उतर रहा करंट

Shikha Pandey Updated Mon, 13 Jul 2026 09:14 PM IST

नगर पालिका गंगाघाट की लापरवाही के कारण नवीन गंगापुल के फुटपाथ पर लगे स्ट्रीट पोल के स्विच बॉक्स खुले होने के कारण और पोल के माध्यम से फुटपाथ की रेलिंग में करंट का अर्थ उतर रहा है। ऐसे में जहां पक्षी उसकी चपेट में आकर मर रहे है वहीं यहां से गुजरने वाले व मार्निंग वाकर्स को दिक्कते हो रही है। बता दे कि नवीन गंगापुल पुल के दोनों छोर स्ट्रीट लाइट के पोल लगे है जिनकी देखरेख पालिका गंगाघाट द्वारा की जाती है। लेकिन लापरवाही के कारण जितने भी पोल लगे है उन सभी के स्विच बाॅक्स जर्जर अवस्था में और खुले है। बॉक्स में लगे तार खुले है जिसमें करंट आ रहा है जिसकी अर्थिंग पोल के माध्यम से फुटपाथ की रेलिंग में उतर रही है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों व मार्निंग वाकर्स को दिक्कत हो रही है। वहीं पुल पर आने वाली चिड़ियां, गौरया, चील, कौंवा आदि पक्षी खुले बॉक्स की चपेट में आ रहे है जिससे उनकी मौत भी हो रही है। सोमवार को दो चिड़ियां चपेट में आकर गंगा नदी में जा गिरी। नगर पालिका गंगाघाट के ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी पालिका के बिजली विभाग को इसके लिए बोला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें