रावतपुर के ओमर वैश्य इंटर कॉलेज में अमर उजाला की पहल पर 'तनाव मुक्त परीक्षा' विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने छात्रों को परीक्षा के दौरान घबराहट दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और विशेषज्ञों से सफलता के वैज्ञानिक सूत्र सीखे।