प्रथम आनंदराव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर हरा पत्ता कप का फाइनल मैच रविवार को हुआ। इसमें नेशनल यूथ ने डायमंड क्लब को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। सुपीरियर स्प्रिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर हुए मैच में डायमंड क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 229 रन बनाए। इसमें देवांश ने 66 व सचिन ने 62 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु पांडेय ने चार को आउट किया। वहीं, नेशनल यूथ ने 35 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीता। इसमें वंश निगम ने 68 व वीरेंद्र प्रताप ने 54 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एकलव्य कटियार ने चार को आउट किया।