कानपुर नगर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी व विधायक पत्नी नसीम सोलंकी ने एक वीडियो सोशल मीडियो पर पोस्ट करते हुए सभी को रमजान की मुबारकबाद दी है। साथ ही कहा कि सभी की दुआओं से घर में तीन साल बाद खुशियां लौटी हैं, क्योंकि इरफान सोलंकी आगजनी मामले में तीन साल से महाराजगंज जेले में बंद थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद इरफान इस साल रमजान पर अपने परिवार के साथ घर पर हैं।