फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेहरूनगर अग्निकांड, इमारत में धुआं भरते ही चीख पड़े लगे, कंधे पर लादकर महिला को बालकनी से उतारा

कानपुर के नेहरू नगर में आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी घर से बाहर आ गए। पुलिस और दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल से आग पर पानी डाला पर धुआं अधिक होने की वजह से आग काबू नहीं पाया जा सका। दमकल कर्मी सीढि़यों के सहारे प्रथम तल पर पहुंचे। कमरों में भयंकर धुआं भर चुका था। लोग घबराए हुए थे। अंदर एक बुजुर्ग महिला सुखरानी (76) फंसी थीं। दमकलकर्मी ने अपने कंधे पर लादकर सीढ़ियों के सहारे उन्हें प्रथम तक की बालकनी से नीचे उतारा। इसके अलावा छह पालतू कुत्ते भी थे, जिन्हें फायरकर्मियों ने बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें