नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रविवार रात एक कलयुगी मां ने अपने ही चार वर्षीय मासूम का गला उसके पहने हुए काले धागे से कस दिया। हत्या करने के बाद मासूम के शव को ससुर के पास लिटा कर आंगन में बैठकर बर्तन धुलती रही। पति के घर आने पर उससे कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात कही। पति बच्चे को खाने के लिए जगाने छत पर गया तो बेटे का शव देख चीख पड़ा। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।