समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई अक्सर नए-नए तरह से अपनी बात कहने के लिए चर्चा में रहते हैं। सोमवार को उन्होंने घंटाघर के पास एक चाय की दुकान पर खड़े होकर चाय बनाई। उसका वीडियो भी वायरल हो गया। इस संबंध में विधायक का कहना है कि वह चाय भी बना लेते हैं।