वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी की छात्रा मिताली कटियार ने 12वीं में 99% अंक पाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी। वह आईएएस बनना चाहती हैं। शारदानगर निवासी मिताली के पिता अनिल कटियार कारोबारी हैं। मां शालिनी गृहिणी हैं। मिताली ने बताया कि अच्छी तैयारी थी, इसलिए अंक बेहतर रहे। लक्ष्य हासिल करने के लिए अभ्यास सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने शेड्यूल तैयार कर पढ़ाई की। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर उनका अकाउंट है। उनके बाॅयो में 100, इंग्लिश में 99, फिजिक्स में 98, केमिस्ट्री में 69 और हिंदी में 99 अंक हैं।