फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के छह मोहल्लों में चला मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में दी गई जानकारी

नगर के छह मोहल्लों में बुधवार को कोतवाली गंगाघाट पुलिस की महिला हेल्प डेस्क आरक्षियों की ओर से मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत अभियान चलाया गया। महिलाओं को उनके सुरक्षा संबंधी अधिकारों के लिए जागरूक करते हुए जानकारियां दी गईं। उनसे उनकी राय भी ली गई जिस पर महिलाएं खुल कर बोलीं। कहा कि नगर में नशेबाजों और छेड़छाड़ करने वालों से उन्हें मुक्ति दिलाई जाए। राह चलना दूभर है। बुधवार को महिला हेल्प डेस्क प्रभारी दरोगा श्रद्धा सिंह अपनी टीम के साथ नगर के मोहल्ला सुभाषनगर, गांधीनगर, आनंदनगर, गोपीनाथपुरम, राजधानी मार्ग कोतवाली क्षेत्र समेत छह स्थानों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत अभियान चलाते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया। उनकी सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। घरेलू हिंसा के बारे में भी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। टीम को लीड कर रही सिपाही ऋतु जादौन ने बताया कि कई जगह महिलाओं से उनकी राय ली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शोहदों के लिए कोतवाली की एंटी रोमियो टीम भ्रमणशील है। क्षेत्रों में गश्त बढ़ाते हुए राह चलते नशेबाजों पर अंकुश लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें