साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर साढ़ थाने में तीन सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है। महिला द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक शैलेंद्र, विजय और सर्वेंद्र तीनों भाई दुकान में बैठकर भद्दे इशारा व छींटाकशी करते हैं। एक दिन रात में तीनों भाई घर के अंदर घुसकर छेङखानी करने लगे। उसके बाद शैलेंद्र ने तमंचा लगाकर गलत काम किया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कोर्ट का आदेश मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।