फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने की गाली-गलौज, आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

बांसमंडी चौराहे पर बुधवार देर रात श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी की भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों के रथ के पास गाली-गलौज और धमकी देने पर हंगामा हो गया। कमेटी पदाधिकारियों का आरोप है कि भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों वाले रथ के पास पहुंचकर आरोपियों ने अभद्रता की। विरोध करने पर पदाधिकारियों से भी गाली-गलौज की। शोभायात्रा आगे बढ़ाने पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी। नाराज पदाधिकारियों ने शोभायात्रा रोककर बांसमंडी चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज होने पर रात तीन बजे शोभायात्रा आगे बढ़ी। कमेटी के पदाधिकारी सुमित त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने रायपुरवा निवासी श्याम बाजपेई समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी। घटना के बाद दो लोगों के दोबारा मौके पर आने और पुलिस को देखते ही बाइक से भागने का भी आरोप लगाया गया। कमेटी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद आकर्ष वाजपेयी ने पुलिस पर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार देर शाम तक पदाधिकारी समर्थकों के साथ थाने में डटे रहे। मामले की जानकारी पर डीसीपी अर्चना सिंह, एसीपी अनवरगंज, एसीपी सीसामऊ समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नामजद आरोपियों में श्याम बाजपेई, पी. शैलेश, बैजू, मन्नू ठाकुर, देवेंद्र गांधी बबलू, बासु सोनकर, सुधांशु दीक्षित बिल्लू, मनीष चतुर्वेदी शामिल हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि ये लोग पहले भी क्षेत्र में विवाद और गाली-गलौज करते रहे हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें