फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की सुविधा जल्द, सीएमआरएस का तीन दिवसीय निरीक्षण पूरा

Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 11:10 PM IST

सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक अब मेट्रो के सफर का रास्ता खुल गया है। सोमवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता व उनकी पांच सदस्यीय टीम ने तीन दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली। अंतिम दिन सीएमआरएस ने यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नवनिर्मित सेक्शन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। कानपुर मेट्रो के अधिकारियों का दावा है कि अब सीएमआरएस चार से पांच दिन में इस रूट पर मेट्रो संचालन के लिए सार्टिफिकेट दे देंगे। सीएमआरएस व उनकी टीम 27 जून को कानपुर आई थी। उन्होंने कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप व डाउनलाइन ट्रैक (करीब आठ किमी) का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक नवनिर्मित स्टेशन पर यात्री सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं व प्रावधानों का गहन परीक्षण किया। आईआईटी से नौबस्ता तक पूरे कॉरिडोर-1 की इंटीग्रेटेड टेस्टिंग के साथ सिग्नलिंग प्रणाली के सभी महत्वपूर्ण मानकों का परीक्षण किया। इसमें कोलिजन टेस्ट, हाई-स्पीड, स्पीड व ब्रेकिंग टेस्ट सहित अन्य तकनीकी परीक्षण पूरे किए। इसके बाद सोमवार सुबह 11:30 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक कर वह टीम के साथ दिल्ली लौट गए। जाते समय उन्होंने कानपुर मेट्रो के अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। कानपुर मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि सीएमआरएस इस सप्ताह के भीतर इस ट्रैक पर मेट्रो संचालन के लिए हरी झंडी दे देंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि कानपुर मेट्रो के शेष सेक्शन पर तीन दिवसीय सीएमआरएस निरीक्षण संपन्न हुआ, जो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता पूरी टीम के समर्पण, समन्वय व सुनियोजित कार्यप्रणाली का परिणाम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें