फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के वाहन चोर गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी फरार

दिल्ली, फरीदाबाद और एनसीआर में सक्रिय वाहन चोर गैंग के सदस्य को शनिवार देर रात गुजैनी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। वहीं, दो साथी फरार हो गए। पुलिस को मौके से महिंद्रा पिकअप मिली है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पिछले पांच दिनों में गोविंदनगर से हाॅडा सिटी कार, बर्रा से टाटा क्वालिस और गुजैनी से महिंद्रा पिकअप चोरी हुई थी। कैमरों की फुटेज खंगालने पर सुराग मिले थे। शनिवार देर रात गुजैनी क्षेत्र में बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप आते दिखाई दी। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फफूंद निवासी शिवम के पैर में गोली लग गई। उसने फफूंद निवासी सुहैल, बॉबी और अन्य की जानकारी दी। दोनों मौके से भाग निकले थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें