फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंदिर खोज अभियान के तहत दलबल के साथ बेकनगंज, हीरामनपुरवा पहुंचीं महापौर

महापौर सोमवार को मंदिर खोज अभियान जारी रखते हुए हीरामनपुरवा पहुंची। एक मंदिर में शटर लगाकर कब्जा मिला साथ ही तीन जर्जर मंदिरों में खंडित मूर्तियां मिलीं। शिवालय से शिवलिंग गायब था। चारों तरफ गंदगी फैली थी। महापौर ने कब्जेदारों पर कार्रवाई और सफाई कराकर गेट लगवाने के निर्देश दिए। महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम में पंचशाला की जांच कराकर 125 ऐसे मंदिर चिह्नित कराए हैं, जिनमें अवैध रूप से कब्जे हो गए, आसपास अतिक्रमण है या जिनमें मूर्तियां खंडित कर दी गई हैं। ऐसे मंदिरों को चिह्नित कर खाली कराने, सफाई कराने के लिए एक हफ्ते पहले अभियान शुरू किया था। तीन जनवरी को उलमा अहले सुन्नत मशावर्ती बोर्ड की तरफ से पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर महापौर के अभियान पर ऐतराज जताया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें