फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव शहर की सरकार ने पास किया, भाजपा सदस्यों ने मेजें थपथपाकर लगाई समर्थन की मुहर

शहर की सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरफ से भेजे गए एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को पास कर दिया। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षदों ने बहुमत का हवाला देते हुए मेजें थपथपाकर इस पर मुहर लगा दी।

महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम सदन की बैठक शाम 4:00 बजे बुलाई थी। उस समय 33 पार्षद ही पहुंचे तो कोरम पूरा न होने के कारण बैठक 15 मिनट विलंब से शुरू हो पाई। शुरुआत में अपर नगर आयुक्त (प्रथम) आवेश खान ने राष्ट्रपति की तरफ से भेजा प्रस्ताव पढ़ा। बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव प्रस्ताव का उद्देश्य देश के लोकतांत्रित ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, आर्थिक रूप से सुदृण बनाना है। लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित करने से समय, संसाधन, प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें