फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री नितिन गडकरी बोले- मलेशिया की तकनीक से होगी 40,000 करोड़ की बचत, पिलर्स की दूरी होगी 120 मीटर

राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे हैं। नितिन गडकरी हेलीकाप्टर से सुबह नौ बजे चकेरी स्थित हवाई अड्डा आए। यहां से वो 9:30 बजे बृहस्पति महिला महाविद्यालय किदवईनगर के दीक्षांत समारोह पहुंचे। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों से कहा कि उसे जिस देश का युवा ज्ञानवान होगा, वही आगे बढ़ेगा। इसके आगे कहा कि कानपुर के रास्ते में मेट्रो का काम भी देखते हुए आ रहा था। अभी जो मेट्रो के पिलर होते हैं, उनमें दो पिलर की दूरी 30 मीटर की होती है। लेकिन मलेशिया की तकनीक से अब यह दूरी 120 मीटर की होगी, जिससे 40000 करोड़ रुपये की बचत होगी। गडकरी ने कहा कि जल्द ही दो फ्लाईओवर और उसके ऊपर मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इससे काफी बचत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें