फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्टरगंज में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू, 5 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

कलक्टरगंज पड़ाव में केमिकल की पैकिंग के दौरान धमाका हो गया जिससे वहां भीषण आग लग गई। इस दौरान दो महिलाओं समेत पांच पुरुष बुरी तरह झुलस गए। अग्निकांड के दौरान सिलिंडर, बैट्री, केमिकल ड्रम फटने से आग और बेकाबू हो गई। एक के बाद एक 75 छोटी-बड़ी दुकानें आग की चपेट में आ गईं। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब चार घंंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कलक्टरगंज पड़ाव में सुमित जायसवाल का थिनर का गोदाम है। यहां काम करने वाले उन्नाव के जैतीपुर रामसराय निवासी कमलेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रूमा फैक्टरी से थिनर के 11 ड्रम आए थे। वह और उन्नाव के शुक्लागंज नेहरूनगर निवासी साथी दीपक करीब तीन बजे बड़े ड्रम से छोटे ड्रमों में थिनर को पलट रहा था। इसी दौरान भीषण धमाका हुआ और दोनों काफी दूर जाकर गिरे और आग से झुलस गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें