फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर बाजार गुलजार, सजी दुकानें

दीपावली व धनतेरस का त्योहार नजदीक होने से बाजारों में दुकानें सज गई हैं। इसी के साथ बाजार गुलजार हो उठे हैं। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के अलावा लईया-खील व गट्टे के साथ बर्तन, आभूषण व बिजली की झालरों की दुकानें लग गईं है। दुकानदारों का कहना है कि अभी ग्राहक बाजार की नब्ज टटोल रहे है। मंहगा-सस्ता पर ध्यान दे रहे हैं। नगर के राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, पोनीरोड, बिंदानगर रोड, मिश्रा कालोनी में बजारे सज गईं है। जहां लईया, चूरा, गट्टा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, बिजली की झालरे, पूजन सामग्री की दुकानें, दियाली आदि की दुकानें दुकानदारों ने सजाई है। बजारों में रौनक दिखना शुरू हो गईं है। लोगों ने खरीदारी करनी भी शुरू कर दी है। पोनीरोड निषाद मार्केट में बिजली की झालरे बेचने वाले दुकानदार मुकेश कुमार निषाद ने बताया कि 50 से लेकर 12 सौ रुपये तक की झालरें बाजार में बिक रही है हलांकि कुछ ऐसी भी झालरे है जिनकी कीमत इससे भी अधिक है लेकिन डिमांड के अनुसार ही अभी इन्हें बाजार में सजाया जा रहा है। दीवाली को चार दिन बाकी है दो दिन बाद से व्यापार एकदम से रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें