क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सैद्धांतिक सहमति मिलने से क्षेत्र में चीनी मिल रोड के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण होगा। कानपुर सागर हाइवे को घाटमपुर - भीतरगांव रोड को जोड़ने वाली चीनी मिल रोड पर मौजूदा समय में गड्ढों के चलते वाहनों का निकलना भी मुश्किल है। चीनी मिल रोड बने कई साल हो चुके हैं। इस सड़क से दर्जन गांवों के लोग कानपुर या पतारा जाने के लिए निकलते हैं। इसकी वजह से उन्हें घाटमपुर नहीं जाना पड़ता है। करीब आठ से दस किमी का चक्कर बच जाता है। इस सड़क पर कॉलेज और कई निर्माणाधीन उद्योग भी हैं। तीन किमी की इस सड़क के बनने से लोगों राहत जरूर मिलेगी।