क्षत्रिय सभा कानपुर नगर व देहात की ओर से शनिवार को रामादेवी स्थित एक गेस्ट हाउस में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में वीरता, त्याग और आत्मसम्मान के प्रतीक रहे हैं। उनके जीवन से युवाओं को संघर्ष और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल सिंह तोमर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ अरुण सिंह तोमर, राहुल सिंह तोमर, सुमित तोमर समेत अन्य लोगों ने भी समारोह में भाग लिया। आयोजन स्थल पर समाज के लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।