फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम महासभा ने शोभायात्रा के नायकों को किया सम्मानित

भगवान परशुराम महासभा की बैठक सोमवार को साकेतनगर स्थित किशोरी वाटिका में हुई। यहां भगवान परशुराम की नाैंवी शोभायात्रा की समीक्षा करने के साथ ही शोभायात्रा के नायकों को सम्मानित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कहा कि शोभायात्रा के माध्यम से समाज को एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया। सनातन संस्कृति से युवाओं को जोड़ने में भी शोभायात्रा बहुत उपयोगी साबित होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक विशाल ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें ब्रह्म समाज के विद्वान, संत समाज, प्रशासनिक अधिकारी, नेतृत्वकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता आदि को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में राजेंद्र अवस्थी, पंडित निखिलेश दुबे, युवा महासभा प्रभारी पं. रोहित अवस्थी, श्याम नारायण शुक्ला, अजेय शुक्ला, संजय बाजपेई, राहुल शुक्ला, अनुपम दीक्षित, प्रभात मिश्रा, दिनेश अवस्थी, सुबोध चोपड़ा, विशाल बाजपेई, मोनू पांडेय, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें