फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी उत्सव में भगवान जगन्नाथ को लगाया कढ़ी-चावल का भोग, भक्तों ने चखा भगवान का प्रसाद

राजधानी मार्ग स्थित मरहला चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में रविवार को भगवान जगन्नाथ का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का विधिविधान से पूजन किया गया। कढ़ी-चावल का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रथयात्रा को सफल बनाने वाले समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। जगन्नाथ रथ यात्रा समिति शुक्लागंज के तत्वावधान में दो दिन पहले भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई थी। रविवार को भगवान की छठी मनाई गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा का विधिविधान से पूजन किया गया। भक्तों को प्रसाद के रूप में कढ़ी, चावल, खीर, घुईया की सब्जी व गलका वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि रथयात्रा सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें