कानपुर आईआईटी परिसर में रविवार रात तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। वह संस्थान परिसर स्थित हेल्थ सेंटर से बारा सिरोही जाने वाले रोड किनारे सूखे पड़े बंबे से निकल कर रोड पर आया और दूसरी तरफ एसबीआरए बिल्डिंग की ओर चला गया। इस दौरान वह आईआईटी परिसर में लगे कैमरे में कैद हो गया। जिस ओर तेंदुआ जाता दिखा है उस ओर हॉस्टल हैं।