फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर, ब्राह्मण जोड़ो अभियान में जुटे समाज के लोग

दर्शन पुरवा में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से ब्राह्मण जोड़ो अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सभी वर्गों को एक मंच पर आकर कार्य करना होगा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने की। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने संगठन की गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें