कोतवाली गंगाघाट के डाकतार कालोनी ब्रह्मनगर निवासी बारदाना कारोबारी के घर मंगलवार को दिनदहाड़े लूट हो गई। तीन नकाबपोश बदमाश चाची दरवाजा खोलो कहकर घर में दाखिल हुए थे। बदमाशों ने पहले मकान में नीचे रह रही किरायेदार महिला को बंधक बना लिया और उसे बांधकर किचन में बंद कर दिया। इसके बाद पहली मंजिल पर रह रहीं मकान मालकिन को बंधक बना लिया और मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया। बदमाश घर से 10 लाख की नकदी, 20 लाख रुपये के जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर बाइक से भाग निकले। वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।