फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर श्रद्धालुओं को राहत; वाटर कूलर से मिला ठंडा पानी

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 12:55 PM IST

बिठूर स्थित ब्रह्मवर्त घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब ठंडा पेयजल मिलने लगा है। करीब छह महीने पहले लगाए गए वाटर कूलर में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण वह शोपीस बना हुआ था। 14 अप्रैल को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और वाटर कूलर में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया। कनेक्शन मिलते ही वाटर कूलर चालू हो गया और अब घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पेयजल सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे जनहित में उठाया गया प्रभावी कदम बताया। उनका कहना है कि गर्मी और उमस के मौसम में घाट पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें