करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ गई है।व्रत के लिए मिट्टी के करवा (कलश), पूजन सामग्री और अन्य सामान की मांग बढ़ गई है। बाजारों में जगह-जगह दुकानें सज गई हैं।इसके साथ ही महिलाओं के शृंगार के सामान, करवा चौथ से जुड़े खिलौनों और पूजन सामग्री की बिक्री भी तेज हो गई है। टिकरा कस्बे के दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए पहले से ही सामान का स्टॉक मंगा लिया है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है।