कानपुर में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहा अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी है। कानपुर में भी बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शताब्दी गेट के पास वकीलों का धरना सुबह से ही शुरू हो गया। इस दौरान कुछ उत्साही अधिवक्ताओं ने आंदोलन को धार देने के लिए शताब्दी गेट के बाहर सड़क जाम कर दी। वहीं, वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां भी विरोध स्वरूप फूंक दी।