विकास कार्यों में लापरवाही और फाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जोन-1 के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया है। महापौर ने नगर आयुक्त से उन्हें दूसरे जोन में स्थानांतरित किए जाने की भी सिफारिश की है। बताया गया कि नगर निगम की बैठक में सभी दलों के पार्षदों ने जोन-1 में विकास कार्य प्रभावित होने और फाइलें गुम होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। पार्षदों ने कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव को नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें दूसरे जोन में भेजने का सुझाव दिया है। अब नगर निगम प्रशासन आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।