फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के नाम पर साइबर ठगो ने युवक के खाते से उड़ाई रकम

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है महाराजपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खरौंटी गांव के युवक नरेंद्र ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा गया कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग न करने पर 4500 रुपये जुर्माना कटेगा। युवक ने जवाब दिया कि वह अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहता है। कॉल करने वाले ने उसकी पूरी जानकारी मांगी और ओटीपी साझा करने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने ओटीपी बताया उसके खाते से 18000 रुपये कट गए। खाते से रकम ट्रांसफर होने का मैसेज आने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी दी तो कर्मचारियों ने एंड्रॉयड फोन का हवाला देकर अगले दिन आने को कहा। शुक्रवार को युवक ने बैंक जाकर ट्रांसफर डिटेल्स निकलवाए और अब साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें