महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का पड़ोसी 25 वर्षीय शोहदा आए दिन अश्लीलता और छेड़छाड़ कर उसका जीना दूभर कर रहा है राह चलते युवती को परेशान करने के साथ ही उसने बीती 31 दिसंबर को अपने एक साथी के साथ युवती को बदनीयती से पकड़ लिया विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट का प्रयास किया। आरोपित ने धमकी दी कि यदि युवती ने उससे शादी नहीं की तो वह तेजाब डालकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। पीड़िता की विधवा मां ने इस घटना की शिकायत महाराजपुर थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।