फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 03:47 PM IST

महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक 20 वर्षीय पेंटर कारीगर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रेमपुर गांव निवासी राजू पेंटर का बेटा शिवांशु पेंटर मनोहरखेड़ा निवासी संदीप के सरसौल स्थित निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहा था। सोमवार की शाम परिजनों ने शिवांशु को फोन किया लेकिन फोन न उठने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शिवांशु का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिजन तुरंत उसे सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच में जुटी महाराजपुर पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें