फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टैंकर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

रावतपुर में टैंकर की चपेट में आने से युवक घायल हो गए। कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी मनोज गौड़ काकादेव रावतपुर में रहते हैं। आर्यनगर में स्थित अपार्टमेंट में गार्ड की ड्यूटी करते हैं। राहगीरों ने बताया कि मनोज गौड़ अपने कुछ साथियों के साथ शनेश्वर मंदिर के पास चौराहे पर सड़क किनारे बाइक पर बैठकर बात कर रहे थे। तभी पीछे से टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी रावतपुर मनोज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की हालत गंभीर है। परिजन तहरीर देंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें