कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरपुर गांव में आधी रात को महिला के बुलावे पर उसके घर पहुंचे 28 वर्षीय युवक अतुल उर्फ गोपाल तिवारी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला सुमन के पति विकास और ससुर कल्लू अवस्थी ने युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मरणणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है।