फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नन्हे कलाकारों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीता

बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम ''शो योर टैलेंट'' कार्यक्रम में सुर-ताल की महफिल सजी। रायमा डांस एकेडमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों से यात्रियों का मन मोह लिया। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। यात्रियों ने रुककर इस प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें