मौसम विभाग की ओर से 28 व 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी,बिजली चमकने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इसे देखते हुए किसानों ने धान की फसल को सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी है। खेतों में धान की कटाई के साथ ही फसल की बंधाई का काम भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। किसानों को आशंका है कि बारिश होने पर खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीग सकती है, जिससे नुकसान उठाना पड़ सकता है।ऐसे में किसान मौसम बिगड़ने से पहले फसल समेटने में जुटे हैं।