फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश से नहर पटरी मार्ग पर जलभराव, आवागमन में परेशानी

लगातार हो रही बारिश के चलते कुरसौली नहर पुल से बारासिरोही नहर पटरी मार्ग की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से मिनी तालाब जैसे हालात बन गए हैं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग करीब दो दर्जन गांवों को शहर से जोड़ता है।प्रतिदिन लगभग पांच हजार लोग इसी सड़क से शहर आने-जाने के लिए गुजरते हैं।गड्ढों में भरे पानी के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें