कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के भउआपुर पचोर गांव में रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान मंदिर तोड़े जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने एकत्र होकर रिंग रोड निर्माण से जुड़े कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र था, जिसे बिना उचित सूचना और सहमति के तोड़ दिया गया। इससे गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्माण कार्य को रोकने की भी बात कही।