मोतीझील स्थित महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के परिचय सम्मेलन के दौरान रविवार को पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी मुद्दे को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका।